संघ ने की पांच जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग

बांका : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से 3 से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित करने की मांग की है. इसको लेकर संघ के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि राज्य के सारण, अररिया, सुपौल व पुर्णिया आदि जिले में 5 जनवरी […]

बांका : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से 3 से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित करने की मांग की है. इसको लेकर संघ के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि राज्य के सारण, अररिया, सुपौल व पुर्णिया आदि जिले में 5 जनवरी तक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है.

इसी को आधार मानते हुए संघ ने जिला में भी 5 जनवरी तक अवकाश घोषित करने की मांग की है. उधर इस संबंध में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी शाश्वतानंद झा ने बताया है कि 5 जनवरी को सभी विद्यालय खुले रहेंगे. लेकिन उस दिन विद्यालय में शैक्षणिक कार्य नहीं होगा. 5 जनवरी को शिक्षक विद्यालय पहॅुचक गुरू गोविंद सिंह की 350वां प्रकाशोत्सव एवं जन्म दिन मनानेंये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >