पिकनिक स्पॉट पर थी पुलिस की पैनी नजर

बांका : जिले भर के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस की चाक-चाबंध व्यवस्था मौजूद थी. भारी संख्या में महिला पुलिस बल भी लगाये गये थे. इसके अलावे शहर के विभिन्न चौक-चौराहे व संवेदनशील जगह पर पुलिस की गश्ती जारी रही. लगभग सभी महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉटों पर थानाध्यक्ष के साथ अंचालाधिकारी की प्रतिनियुक्ती की गयी थी. […]

बांका : जिले भर के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस की चाक-चाबंध व्यवस्था मौजूद थी. भारी संख्या में महिला पुलिस बल भी लगाये गये थे. इसके अलावे शहर के विभिन्न चौक-चौराहे व संवेदनशील जगह पर पुलिस की गश्ती जारी रही. लगभग सभी महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉटों पर थानाध्यक्ष के साथ अंचालाधिकारी की प्रतिनियुक्ती की गयी थी. पिकनिक स्पॉटों पर सादे वेश में महिला व पुरूष बल तैनात किया गया था. इस दौरान पुलिस की नजर मनचले, शराबी व उत्पाद मचाने वाले युवको व टोलियों पर बनी रही. इसको लेकर कही से भी कोई बड़ी घटना व गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. शांतिपूर्ण माहौल में लोगों ने नववर्ष का स्वागत करते हुए मौज-मस्ती कर आनंद उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >