अमरपुर : थाना क्षेत्र के बुच्ची मोड़ के समीप रविवार को ऑटो पलटने से चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग के बुच्ची मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें किरण देवी पति अर्जुन शर्मा नवटोलिया, सचिन कुमार बिदनचक, गुड्ड कुमार महमदपुर एवं नेहा कुमारी जानकीपुर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर में प्राथमिक उपचार डाॅ अभय प्रकाश चौधरी के द्वारा किया गया.
बुच्ची मोड़ के समीप वाहन पलटा, चार लोग जख्मी
अमरपुर : थाना क्षेत्र के बुच्ची मोड़ के समीप रविवार को ऑटो पलटने से चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग के बुच्ची मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें किरण देवी पति अर्जुन शर्मा नवटोलिया, सचिन कुमार बिदनचक, गुड्ड कुमार महमदपुर एवं नेहा कुमारी जानकीपुर जख्मी हो गये. […]
