विश्व जागृति सेवा समिति के सौजन्य से शिविर आयोजित
कटोरिया : कांवरिया पथ स्थित दुर्बिनियां-गोड़ियारी के निकट स्थित आनंद धाम परिसर में नववर्ष के मौके पर विश्व जागृति सेवा समिति बासुकी बिहारी माधवपुर मधुबनी के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि सह चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार के हाथों पांच सौ गरीबों, दलितों व नि:सहायों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान सभी गरीबों को भोजन का भी एक-एक पैकेट बांटे गये. इससे पहले कंबल वितरण शिविर का विधिवत उद्घाटन पूर्व प्रमुख पलटन यादव व विश्व जागृति सेवा समिति के सचिव विश्वनाथ चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह प्रमुख ने इस कार्य के लिए समिति के सभी लोगों को कोटि-कोटि धन्यवाद व साधुवाद दिया.
सचिव विश्वनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे गुरू सुधांशु जी महाराज के आदेशानुसार इस पिछड़े क्षेत्र में जितने भी गरीब व नि:सहाय हैं, जो अपने बच्चों को शिक्षित नहीं कर पा रहे हैं. वैसे बच्चों को इस आनंदधाम में साक्षर बनाने का कार्य किया जायेगा. बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जायेगी. जबकि महिलाओं के लिए कुटीर उद्योग का संचालन किया जायेगा. इस मौके पर शेरा होजियरी के रत्नेश चौधरी, अरविंद पांडेय, अरविंद राय, सत्यनारायण वर्णवाल, जीत बहादुर सिंह, नाथन मंडल, संचालक कृष्णमोहन सिंह, सियाराम झा, कश्यप चौधरी, अर्जुन राय, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद थे.
बांका प्रतिनिधि के अनुसार सदर प्रखंड क्षेत्र के बालिका प्राथमिक विद्यालय एकसिंघा में ठंड को देखते हुए स्थानीय समाज सेवी व अधिवक्ता महेश्वरी यादव ने गरीब लोगों के बीच कंबल व चादर का वितरण किया. उन्होंने अपना माता स्व इंद्रवती देवी के पुण्य स्मृति के याद में गरीब, नि:सहाय,विधवा, दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों के बीच गर्मी के कपड़े चादर व कंबल आदि का वितरण किया. इस मौके पर उमेश यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव, सुभाष यादव, सरयुग प्रसाद, राम प्रसाद यादव, जयराम यादव, बालकिशोर मंडल, शंकर यादव, टुनटुन यादव, देवेंद्र यादव, राजेश यादव, प्रदीप यादव उपस्थित थे.
अमरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर बाजार स्थित ए बी एसेंट पब्लिक स्कूल के निर्देशक मणिकांत साह के द्वारा गरिबों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान ए बी एसेंट फाउंडेशन के प्रधानाध्यापक शालनी साह ने बताया की शिक्षा पाना अनमोल है जबकि उसे प्राप्त कर अमल करना उतना ही कठिन है. मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील प्रसाद साह ने संबोधित करते हुए कहा की गरीबी मनुष्य एक अभिसाफ है जिसे झेलना पड़ता है तथा इसे शिक्षा से खत्म किया जा सकता है. वहीं मौके पर वार्ड पार्षद पप्पू साह, महेश साह, रमेश साह, अशोक सिन्हा, अशोक सिंह, विपिन सिंह, रामबहादुर कापरी, सिताराम झा, मो. आसिफ, रूबी चौधरी, विनिता राज, आरती तिवारी, सुची चंद्रा, सुप्रिया राज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
