अनहोनी. दो अलग-अलग जगहों पर हुई घटना, दो घायल
जिले में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं दो लोग जख्मी हो गये, जिसे लोगों ने अस्पताल में भरती कराया.
फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र के बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर सोमवार को भितिया बांध के समीप एक पंचनयन स्टार बस ने बाइक सवार को सामने से ठोकर मारी. इस घटना में बाइक सवार एक 28 वर्षीय युवक रूपेश कुमार सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभुगंज थाना क्षेत्र के गढी मोहन निवासी रूपेश कुमार सिंह अपने साथी शशि कुमार सिंह के साथ बाइक से बांका की ओर आ रहा था. बांका की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक स्टार बस ने बाइक में धक्का मार दिया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने रूपेश कुमार को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर रूप से जख्मी शशि कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बांका अस्पताल भेज दिया. बांका अस्पताल ने जख्मी का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष राजनंद कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया है कि पंचनयन नामक एक स्टार बस के चालक द्वारा मोटरसाइकिल में धक्का मारा गया है. धक्का मारकर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है.
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ .
