लाभुकों ने किया प्रदर्शन गड़बड़ी. मार्च-अप्रैल 2016 से नहीं मिला है पेंशन

प्रखंड क्षेत्र के वृद्धा, विधवा, िन:शक्त को मार्च 2016 से पेंशन की रािश नहीं मिली है. इससे मजबूर होकर कई लाभुकों ने पंचायत भवन में प्रदर्शन किया. कटोरिया : प्रखंड में पिछले मार्च-अप्रैल माह के बाद से अधिकांश लाभुकों पेंशन की राशि से वंचित हैं. उनके एकाउंट में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची […]

प्रखंड क्षेत्र के वृद्धा, विधवा, िन:शक्त को मार्च 2016 से पेंशन की रािश नहीं मिली है. इससे मजबूर होकर कई लाभुकों ने पंचायत भवन में प्रदर्शन किया.

कटोरिया : प्रखंड में पिछले मार्च-अप्रैल माह के बाद से अधिकांश लाभुकों पेंशन की राशि से वंचित हैं. उनके एकाउंट में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है. नतीजतन वे पंचायत भवन व प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. सोमवार को ग्राम पंचायत कटोरिया के सैकड़ों महिला-पुरूष वृद्ध लाभुकों ने पंचायत भवन एवं प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. पेंशन से वंचित लाभुकों ने बताया कि एकाउंट के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान हेतु उन्होंने महीनों पहले एकाउंट नंबर व आधार कार्ड आदि विकास मित्र के माध्यम से जमा दे दिये हैं. बावजूद इसके कई लाभुकों के एकाउंट में पेंशन-राशि नहीं पहुंची है. लाभुकों ने बताया कि पैसे के अभाव में वे अपना ईलाज नहीं करा पा रहे हैं. ठंड मौसम में कंबल स्वेटर आदि नहीं खरीद पा रहे हैं.
अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. उसी के सहारे समय कट रही है. लाभुकों ने जिलाधिकारी से शीघ्र इस मामले में पहल कर पेंशन राशि के भुगतान को नियमित कराने की मांग की है. मांग करने वालों में शेख नूर मोहम्मद, सुदामा देवी, जयपाल दास, मालो देवी, जुबेदा खातून, समरी देवी, तेतरी देवी, फूलेश्वर सिंह, छोटन दास, लट्टू मोदी, प्रेम गोस्वामी, पंचम पुझार, रघु दास, अंबिका साह, मो इसराइल, दया साह, सहदेव लहेरी शामिल हैं.
तीन सौ से उपर लाभुक हैं परेशान:
ग्राम पंचायत कटोरिया में वृद्धा पेंशन के लाभुकों की संख्या 550 है. इसमें 376 लाभुकों का बैंक एकाउंट व आधार नंबर अपलोड किया जा चुका है. लेकिन अब तक सिर्फ 220 लाभुकों के एकाउंट में ही पेंशन राशि पहुंची है. प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी यही स्थिति बनी हुई है.
अधिकारियों व कर्मियों के टाल-मटोल रवैये के कारण लाभुकों को इस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कई लाभुकों के संबंधित कागजात ससमय अपलोड नहीं करने के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हुई है.
इंदिरा गुप्ता, जिला पार्षद , कटोरिया
अधिकारियों व कर्मियों के टाल-मटोल रवैये के कारण लाभुकों को इस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कई लाभुकों के संबंधित कागजात ससमय अपलोड नहीं करने के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हुई है.
इंदिरा गुप्ता, जिला पार्षद , कटोरिया
लाभुकों का बैंक एकाउंट व आधार नंबर जैसे-जैसे अपलोड हो रहा है, वैसे-वैसे ऑनलाइन जांच के बाद लाभुकों का खाता लॉक हो रहा है. लॉक हो चुके खातों में पेंशन की राशि पहुंचने भी लगी है. चरणबद्ध तरीका से लाभुकों को भुगतान होना जारी है. इसमें प्रखंड कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है.
प्रेमप्रकाश, बीडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >