गले में फंदा लगा कर महिला ने की आत्महत्या

रात में खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद. शंभुगंज : थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत के महादलित टोला की एक महिला ने बीती रात्रि गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. करसोप महादलित टोला के रवींद्र दास की पत्नी पूजा देवी के साथ शुक्रवार की रात खाना नहीं बनाने […]

रात में खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद.

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत के महादलित टोला की एक महिला ने बीती रात्रि गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. करसोप महादलित टोला के रवींद्र दास की पत्नी पूजा देवी के साथ शुक्रवार की रात खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था. जिसमें पति रवींद्र दास ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की थी. मारपीट के बाद पत्नी ने थाना पहुंच कर अपने पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस महिला के साथ उनके घर पर पहुंची और परिजनों को डांट-फटकार लगाते हुए वापस हो गये. पुलिस की भय से रात भर पति घर से फरार रहा. बाद में देर रात्रि पूजा देवी ने गले में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली.
सुबह जब उनकी सास भमरी देवी उन्हें जगाने गयी तो देखा कि उसके गले में फंदा लगा हुआ है. जब उन्हें परिवारजनों की मदद से फंदा से नीचे लाया गया तो वह मर चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. इस घटना में मृतका के पिता अमरजीत दास बरियारपुर निवासी ने थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि उनकी पुत्री की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी, जिसमें दो पुत्री भी है.
मेरी बेटी इंटर पास थी लेकिन वे शुरू से ही जिद‍्दी स्वभाव की थी. मारपीट के मामूली घटना के बाद बेटी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. उधर परिवार जनों ने बताया है कि मृतका के पति घर से फरार थे. सुबह वह घटना की जानकारी देने ससुराल जा रहे थे. इसी बीच उन्हें इन हादसे की जानकारी मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया है कि मृतका के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >