चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

अमरपुर : अमरपुर बाजार में स्थानीय प्रशासन द्वारा चौथे दिन रविवार को भी अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी रहा. प्रशासन के इस अभियान में दर्जनों लोग घर से बेघर हो गये हैं. कई दुकानदारों की दुकानें टूट चुंकि हैं. इस अभियान में विनोद कसेरा, बासुकी भगत, सरस्वती देवी, उमा भगत, अनुप कसेरा, दिलीप कसेरा, मन्नु […]

अमरपुर : अमरपुर बाजार में स्थानीय प्रशासन द्वारा चौथे दिन रविवार को भी अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी रहा. प्रशासन के इस अभियान में दर्जनों लोग घर से बेघर हो गये हैं. कई दुकानदारों की दुकानें टूट चुंकि हैं. इस अभियान में विनोद कसेरा, बासुकी भगत, सरस्वती देवी, उमा भगत, अनुप कसेरा, दिलीप कसेरा,

मन्नु पंडित, विजय भगत, सुलो साह, अरूण दास, आनंद भगत, चंदन कसेरा, राजकुमार भगत, शंकर भगत, रंजीत कसेरा, फनिन्द्र भगत, प्रकाश मोदी, पप्पू भगत, घनश्याम भगत आदि का दुकान व घर अतिक्रमण होने के कारण तोड़ दिया गया. इधर अमरपुर बाजार से अतिक्रमण हटाने के सिलसिले में जदयू नेता की हुई गिरफ‍्तारी को लेकर बाजार में तनाव का माहौल बना हुआ है. लेकिन अमरपुर पुलिस व अंचलाधिकारी अपना काम बेखौप कर रहे हैं. वहीं बस स्टैंड चौक से अतिक्रमण हटाने को लेकर आमलोगों की भी भीड़ लगी रही. हालांकि जदयू नेता की गिरफ्तारी को लेकर बाजारवासी कुछ कहने से कतराते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >