पेड़ों की अवैध कटाई जारी दुखद स्थिति. उजड़ रहे जंगल

बांका : बांका वन प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में इन दिनों अवैध रूप से वनों की कटाई का सिलसिला जारी है. यह खेल यहां चोरी छुपे व रात में अक्सर होती है. ऐसी घटना से वन विभाग भी खासे परेशान है. जिले के कई जंगलों से पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी है. जिससे कभी […]

बांका : बांका वन प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में इन दिनों अवैध रूप से वनों की कटाई का सिलसिला जारी है. यह खेल यहां चोरी छुपे व रात में अक्सर होती है. ऐसी घटना से वन विभाग भी खासे परेशान है. जिले के कई जंगलों से पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी है. जिससे कभी हरा भरा दिखने वाला जंगल अब वीरान होने की कगार पर है. जबकि वन विभाग द्वारा यहां के सभी पहाड़ी व वन क्षेत्रों में पौधा लगाने का सिलसिला प्रतिदिन जारी है. इसके अलावे विभाग विभिन्न सड़क किनारे भी पौधा लगा रहे हैं.

बावजूद यहां के लकड़हरा एवं अवैध लकड़ी के कारोबारी द्वारा इन जंगलों से लगातार हरे भरे वृक्षों व उनकी टहनियां आदि को काट कर वृक्ष को वर्वाद कर रहे हैं. जिससे नये लगाये गये वृक्ष सूखने लगा है. अगर यही स्थिति बनी रही तो वह दिन दूर नहीं कि वन विभाग की हरियाली मिशन असफल हो जायेगा. हालांकि लकड़ी काटने की एक वजह में खाना बनाने के लिए जलावन तो दूसरी वजह में बेशकीमती लकड़ी की अवैध तस्करी है. इस कार्य में कई छोटे से बडे लकड़ी माफिया जंगलों में सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >