पंसे संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

बांका : बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ एवं बिहार राज्य जनसेवक संघ का संयुक्त सम्मेलन रविवार को शालीग्राम मंडल एवं सुभाष कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पीएचइडी कार्यालय में आयोजित की गयी. सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र का उद‍्घाटन दिलीप कुमार सह महामंत्री बिहार राज्य जनसेवक संघ और सुलेसत्र का उद‍्घाटन मोहनमुरारी प्रसाद, महामंत्री बिहार राज्य […]

बांका : बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ एवं बिहार राज्य जनसेवक संघ का संयुक्त सम्मेलन रविवार को शालीग्राम मंडल एवं सुभाष कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पीएचइडी कार्यालय में आयोजित की गयी. सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र का उद‍्घाटन दिलीप कुमार सह महामंत्री बिहार राज्य जनसेवक संघ और सुलेसत्र का उद‍्घाटन मोहनमुरारी प्रसाद, महामंत्री बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ ने किया.

उद‍्घाटनकर्ताओं ने भारत सरकार व बिहार सरकार की नीतियों, संगठन की उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों, पदाधिकारियों के दमनात्मक परिस्थितियों के परिपेक्षय में अपने अपने संघों को सुदृढ़ करने का अपील किया. बिहार राज्य सीटू के सचिव शंकर साह ने देश में जारी आर्थिक नीतियों, मोदी सरकार के झूठे वादों एवं सामाजिक असहिसुनता के परिपेक्ष्य में मजदूरों की जबावदेही एवं संघर्ष की चर्चा किया सम्मेलन को पंचायत सेवक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम नंदन ठाकुर, संयुक्त सचिव राज्य कमेटी सुशील ठाकुर, महासंघ के मुख्य संरक्षक साधुशरण प्रसाद, मानद सदस्य मदन मुरारी प्रसाद, जिला महासंघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव सहित कई ने संबोधित किया. जिसके बाद बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ जिला शाखा तथा बिहार राज्य जनसेवक संघ के नए पदधारकों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया.

सम्मानित अध्यक्ष : साध्या मंडल
अध्यक्ष : शालीग्राम मंडल
उपाध्यक्ष: राजेंद्र शर्मा, अमरेंद्र सिंह, मो निजाम, अजब लाल पंडित, रूदेश्वरी यादव, सीयाराम दास, राजेंद्र प्रसाद यादव, नरेश प्रसाद सिंह, राजू दास
जिलामंत्री: अनिल कुमार यादव
संयुक्त मंत्री: शिव नारायण यादव, चमक लाल यादव, मेघलाल यादव, झारू दास, मो समसुद्धीन, राज किशोर प्रसाद, रविशंकर झा
कोषाध्यक्ष: महेश कुमार मंडल
कार्यालय मंत्री: राज किशोर प्रसाद
अंकेक्षक: अजब लाल पंडित
बिहार राज्य जनसेवक संघ के नवनिर्वाचित सदस्य
सम्मानित अध्यक्ष: राज किशोर सुधांशु
अध्यक्ष: सुभाष कुमार जायसवाल
उपाध्यक्ष: गोपाल मंहतो, बासुदेव राम, अरुण राम
जिलामंत्री: राजेंद्र कुमार चौधरी
संयुक्त मंत्री: अमरेंद्र कुमार मिश्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >