पुलिस पदाधिकारी से एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

बांका : का एसपी राजीव रंजन ने न्यायालय कार्य में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. जानकारी के अनुसार एसपी ने अमरपुर के थानाध्यक्ष अजीत कुमार व फुल्लीडुमर के थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं अमरपुर थाना के एक सहायक अवर निरीक्षक राम होसिल यादव के खिलाफ […]

बांका : का एसपी राजीव रंजन ने न्यायालय कार्य में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. जानकारी के अनुसार एसपी ने अमरपुर के थानाध्यक्ष अजीत कुमार व फुल्लीडुमर के थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं अमरपुर थाना के एक सहायक अवर निरीक्षक राम होसिल यादव के खिलाफ घोर निंदक कार्रवाई की है. एसपी ने बताया है कि न्यायायिक कार्य में कार्य शिथिलता के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है.

राम होसिल यादव द्वार केस डायरी ससमय न्यायालय में उपस्थित नहीं किया गया था. वहीं अमरपुर व फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष कांड के गवाह को न्यायालय में ससमय उपस्थित कराने में असमर्थ रहे थे. एसपी ने आगे बताया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >