बांका : सदर थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव से बुधवार की सुबह खान निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में खान निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के उपर अवैध बालू उत्खनन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. खान निरीक्षक ने कहा है कि सुबह जब वो थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ अवैध खनन की रोकथाम के लिए निरीक्षण कर रहे थे.
इस दौरान मजलिशपुर गांव के दक्षिण-पश्चिम कोने में रैयती भूमि पर अवस्थित बालू क्षेत्र पर पहुंचा. इस क्षेत्र पर एक ट्रैक्टर पर बालू लोड किया जा रहा था. पुलिस गाड़ी एवं पदाधिकारियों की गाड़ी को देखकर मजदूर तथा चालक भागने में सफल रहे. ट्रैक्टर पर 115 घनफीट बालू लदा था. जहां से बालू का उठाव किया जा रहा था वह क्षेत्र प्रतिबंधित है.
