अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
वार्ड 10 का िनवासी था मृतक प्रकाश डोम
बांका : अमरपुर स्थित हरि किशुन भगत कॉलेज वाले रास्ते में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने प्रकाश डोम (40वर्ष) की तेज धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. प्रकाश बाजार से घर जा रहा था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गयी. प्रकाश डोम का घर वार्ड नंबर 10 स्थित मदरसा के पास है. वह कॉलेज के पीछे मुशहर टोला में प्राय: जुआ खेलने जाता था. बताया जाता है िक नशा का भी आदि था
शनिवार को भी वह मुशहर टोला की ओर गया था, तभी किसी ने उसकी हत्या कर दी. राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना की सूचना प्रकाश के परिजनों को भी िमली, तो वे लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रकाश की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.
सूचना िमलने पर अमरपुर थाना के थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, पुलिस िनरीक्षक रामचंद्र शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. उनलोगों ने प्रकाश डोम की पत्नी सुनीता देवी से जानकारी लेना चाह रहे हैं. लेिकन सुनीता देवी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.
