गाली देने से मना करने पर लाठी से सिर फोड़ा

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढा पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव में गाली देने से मना करने पर नरेश यादव को लाठी से मार कर सिर फोड़ दिया गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी ने गांव के ही रामजू यादव, नुनेश्वर यादव व संदीप कुमार के […]

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढा पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव में गाली देने से मना करने पर नरेश यादव को लाठी से मार कर सिर फोड़ दिया गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी ने गांव के ही रामजू यादव, नुनेश्वर यादव व संदीप कुमार के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि मंगलवार की रात्रि संदीप कुमार नशे में धुत होकर दरवाजे के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था. मना करने पर वह घर गया, लेकिन वापस अन्य लोगों के साथ आकर मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >