बांका पावर ग्रिड में होगा रखरखाव कार्य
10 बजे से एक बजे तक कटी रहेगी बिजली
उपभोक्ता अपना काम सवेरे निबटा लें
बांका : बांका शहर स्थित पावर ग्रिड में रख रखाव कार्य को लेकर मंगलवार को जिले भर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दिन के 10 बजे से करीब 1 बजे दिन तक ग्रुड में रख रखाव का कार्य होना है. इसे लेकर जिले भर का बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेंगी. कार्य समाप्त होने के बाद पुन: बिजली आपूर्ति चालू कर दी जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुबह ही अपने घरों का पानी टंकी, ईनवर्टर, मोबाइल आदि को चार्ज कर ले ताकि परेशानी को सामना नहीं करना पड़े.
