दुर्घटना में लोजपा नेता सह पंसस की मौत

बेलहर : थाना क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय मथुरा साहबगंज के समीप एक बस की चपेट में आ जाने से जीवन मांझी नामक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. मृतक सरौना गांव के रामदेव मांझी का पुत्र एवं लोजपा की संग्रामपुर प्रखंड इकाई का अध्यक्ष थे. इसके अलावा मृतक संग्रामपुर प्रखंड के दुरमट्टा […]

बेलहर : थाना क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय मथुरा साहबगंज के समीप एक बस की चपेट में आ जाने से जीवन मांझी नामक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. मृतक सरौना गांव के रामदेव मांझी का पुत्र एवं लोजपा की संग्रामपुर प्रखंड इकाई का अध्यक्ष थे. इसके अलावा मृतक संग्रामपुर प्रखंड के दुरमट्टा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य भी थे. जानकारी के अनुसार वह अपने बेटी की शादी की तैयारी के सिलसिले में साहबगंज की ओर जा रहे थे. ज्योहि वह मथुरा स्कूल के समीप पहुंचे, देवघर की ओर आ रही एक यात्री बस उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गयी.
पुलिस के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाली बस की पहचान कैलाशपति ट्रैवल्स के रूप में की गयी है. जीवन बाइक पर सवार थे. इस घटना के बाद बस को लेकर चालक भागने में सफल रहा. घटना को लेकर मृतक के भाई दिनकर कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. जीवन के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जीवन मांझी की बेटी संगम कुमारी की 9 मार्च बारात आने वाली थी.
इसी की तैयारी के सिलसिले में वे खरीदारी के लिए साहबगंज जा रहे थे. उन्हें या घरवालों को क्या पता था कि बेटी की डोली उठने से पहले पिता की ही अर्थी उठ जायेगी. इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा है. परिवार वालों की शोक का कोई पारावार नहीं है. मृतक का गांव भी शोक मग्न है. गांव में बेटी की शादी को लेकर चल रही चहल पहल एकाएक मातम में बदल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >