मामला रजौन प्रखंड के संझा पंचायत का
विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से चल गोरखधंधा
बीडीओ ने कहा कि नि:शक्तों का भौतिक सत्यापन कराया जायेगा
बांका : दो आंखें, दो हाथ, दो पैर शरीर के सभी अंग पूरी तरह से स्वस्थ बावजूद इसके लोग नि:शक्तता का पेंशन ले रहे हैं. कुछ इसी प्रकार का मामला रजौन प्रखंड के संझा पंचायत का प्रकाश में आया है. जानकारी के अुनसार उक्त पंचायत के लगभग दर्जनों लोग नि: शक्त नहीं रहने के बाद भी इसका लाभ ले रहे हैं.
किसकी शह पर हो रहा यह खेल : एक कहावत है कि घर का भेदी लंका ढ़ाहे यानि जब तक घर का कोई सदस्य इस गोरखधंधे में नहीं सम्मिलित तब तक यह योजना सफल नहीं हो सकती. जानकारी के अनुसा,र रजौन प्रखंड के कुछ विभागीय कर्मी हैं जिसकी सह पर या उनकी संलिप्तता से ही फर्जी सर्टिफिकेट का खेल चल रहा है और उन्हें लाखों का न्यारा- वारा हो रहा है. जहां एक ओर सरकार को लाखों का चुना लग रहा है. वही फर्जी सर्टिफिकेट वितरण करने वालों को मोटी कमाई हो रही है.
