जिले में बेअसर रहा नक्सलियों का बंद

बांका : नक्सलियों के बंद के आह्वान का बांका जिले में बेलहर को छोड़ कहीं कोई खास असर नहीं दिखा. बेलहर में भी बंद का मामूली असर रहा. सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियात के लिए सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही. हालांकि सरकारी दफ्तर एवं स्कूल कॉलेज खुले रहे. जनजीवन सामान्य रहा. बंद को देखते […]

बांका : नक्सलियों के बंद के आह्वान का बांका जिले में बेलहर को छोड़ कहीं कोई खास असर नहीं दिखा. बेलहर में भी बंद का मामूली असर रहा. सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियात के लिए सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही. हालांकि सरकारी दफ्तर एवं स्कूल कॉलेज खुले रहे. जनजीवन सामान्य रहा. बंद को देखते हुए समूचे जिले में हाई अलर्ट रहा.

सीमावर्ती बेलहर, शंभुगंज, कटोरिया, चांदन, भैरोगंज, सूईया एवं जयपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल खास तौर पर सतर्क रहे. उनकी गश्त लगातार देर रात तक जारी थी. सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन भी चलाया. इस अभियान में जिला पुलिस के अलावा एसटीएफ, सीआरपीएफ आदि ने भी भाग लिया. इस बीच बेलहर क्षेत्र के हार्डकोर नक्सली मंटू खैरा एवं उसके भाई के बनगामा गांव स्थित घरों की बुधवार को कुर्की जब्ती की गयी.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के बंद को देखते हुए सुलतानगंज – देवघर मार्ग, बेलहर- झाझा मार्ग, कटोरिया सिमुलतला मार्ग सहित अन्य सीमावर्ती सड़कों पर यातायात आम दिनों की अपेक्षा कमतर रही. लेकिन नक्सल प्रभावित इलाके में भी सरकारी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थान खुले रहे. हाट बाजारों में हालांकि खरीदारों की उपस्थिति कम रही, लेकिन दुकाने खुली रही.
ज्ञात हो कि इस बंद का आह्वान कथित नक्सली मनश्याम दास की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था. बंद को सफल बनाने के इरादे से नक्सलियों ने मंगलवार को हथियारबंद नक्सलियों के एक दल ने जमुई जिला के बेंदरा गांव में विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >