व्यवसायियों ने राज्य सरकार से की पुनर्विचार की मांग
कटोरिया : राज्य सरकार द्वारा कपड़ा पर वैट लागू करने के विरोध में कपड़ा व्यवसायी संघ का समर्थन करने हुए कटोरिया में भी कपड़ा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. रविवार को सुबह से लेकर देर शाम तक सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर गिराये रखा. बंदी के दौरान बाजार के सभी छोटे–बड़े कपड़ा दुकानदार चौक पर एक जगह गोलबंद होकर बैठे रहे. स्थानीय कपड़ा व्यवसायियों ने कहा कि झारखंड सहित अन्य किसी भी राज्यों में कपड़ा व्यवसाय पर वैट लागू नहीं है.
लेकिन बिहार की नयी सरकार द्वारा वैट लागू करने के निर्णय से कपड़ा व्यवसायियों में काफी निराशा है. व्यवसायियों ने राज्य सरकार से इन निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए वैट के प्रावधान को वापस लेने की मांग की. इस मौके पर कपड़ा दुकानदार शेरू वर्णवाल, संजय यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, नीरज साह, मनोहर सिंह, कृष्णकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, शिवशंकर गुप्ता,
उदय केशरी, कुश वर्णवाल, दीनदायाल वर्णवाल, अहमद रजा, राजकिशोर गुप्ता, बमशंकर वर्णवाल, दीनबंधु वर्णवाल, प्रहलाद साह, राजेश गुप्ता, विनोद चौधरी, रामकैलाश साह, सुभाष वर्णवाल, अमित गुप्ता, अमर साह, महेंद्र साह, सन्नी कुमार, गुड्डु वर्णवाल, दशरथ वर्णवाल, बीशु साह, अजय साह, प्रदीप कुमार साह आदि मौजूद थे.
