प्रमाणीकरण परीक्षा में शामिल हुईं 606 नवसाक्षर महिलाएं

कटोरिया में कुल चौदह केंद्रों पर परीक्षा का हुआ आयोजन कटोरिया : महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को प्रमाणीकरण परीक्षा का आयोजन हुआ. इस परीक्षा में 800 लक्ष्य के विपरित कुल 606 नवसाक्षरों ने भाग लिया. चांदन प्रखंड के लिए प्रतिनियुक्त डीपीओ सैयद अब्दुल मजीद एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक […]

कटोरिया में कुल चौदह केंद्रों पर परीक्षा का हुआ आयोजन

कटोरिया : महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को प्रमाणीकरण परीक्षा का आयोजन हुआ. इस परीक्षा में 800 लक्ष्य के विपरित कुल 606 नवसाक्षरों ने भाग लिया. चांदन प्रखंड के लिए प्रतिनियुक्त डीपीओ सैयद अब्दुल मजीद एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रभाकर यादव कुछ देर के लिए कटोरिया बीआरसी पहुंचे और कंट्रोल रूम में तैनात लेखा समन्वयक निकहत परवीन से प्रमाणीकरण परीक्षा के बारे में जानकारी ली.
इधर बीइओ अशोक कुमार एवं केआरपी प्रफुल्ल कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर अनुश्रवण किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड में प्रमाणीकरण परीक्षा हेतु कुल 798 नवसाक्षरों का पंजीयन हुआ था. जिसमें 606 नवसाक्षरों ने भाग लिया. कन्या मध्य विद्यालय कटोरिया परीक्षा केंद्र पर 60 नवसाक्षरों का पंजीयन हुआ था. जिसमें पचास नवसाक्षरों ने केंद्र पर पहुंच कर लिखित परीक्षा दी. यहां केंद्राधीक्षक पुरेंद्र सहाय, सीआरसीसी नितेश कुमार, वरीय प्रेरक मणिकांत राय, प्रेरक वंदना कुमारी, टोला सेवक प्रदीप कुमार चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, विनेश चौधरी, सहायक शिक्षिका संगीता कुमारी, मीना कुमारी, मुंद्रिका प्रसाद साह आदि मौजूद थे.
प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन में भी 47 नवसाक्षर प्रमाणीकरण परीक्षा में शामिल हुए. यहां केंद्राधीक्षक प्रमिला कुमारी, सीआरसीसी मनोज मंडल, वरीय प्रेरक अनिल कुमार महतो, टोला सेवक मथुरा दास, सरपंच चौधरी, तालीमी मरकज तरन्नुम खातून आदि ने परीक्षा कार्यक्रम को सफल बनाया. प्रखंड के सुदूरवर्ती कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुव्यवस्था एवं कदाचार की भी शिकायत मिली.
नव साक्षर की हुई महापरीक्षा
अमरपुर. प्रखंड के सभी संकूलों में नवसाक्षरों का महापरीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >