बांका ने जीता टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल

कटोरिया : प्रखंड के मनिया पंचायत अंतर्गत करझौंसा गांव के मैदान पर आयोजित केसीसी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. जिसमें बांका टीम का मुकाबला घोरमार टीम से हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने निर्धारित 22 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान […]

कटोरिया : प्रखंड के मनिया पंचायत अंतर्गत करझौंसा गांव के मैदान पर आयोजित केसीसी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. जिसमें बांका टीम का मुकाबला घोरमार टीम से हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने निर्धारित 22 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए घोरमारा की टीम 21वें ओवर में 133 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी.

मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के सौरभ कुमार को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका शंभु राय एवं कोमेंट्री सागर पांडेय ने किया. आयोजन को सफल बनाने में गुड्डु सिंह, अरूण कुमार, दिलीप कुमार, रूपेश कुमार, भवेश कुमार, शेखर कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, मिथलेश कुमार, आशु कुमार, जामुन यादव, मुकेश यादव, मनीष कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >