वद्यिालय में शुरू हुई पढ़ाई

विद्यालय में शुरू हुई पढ़ाईफोटो 18 बांका 7 : विद्यालय का खुला तालाबेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के झुनका गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का ताला सोमवार को खोल दिया गया. इसके बाद विद्यालय में पठन -पाठन की व्यवस्था सुचारु ढंग से प्रारंभ हो गयी. मालूम हो कि शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय […]

विद्यालय में शुरू हुई पढ़ाईफोटो 18 बांका 7 : विद्यालय का खुला तालाबेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के झुनका गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का ताला सोमवार को खोल दिया गया. इसके बाद विद्यालय में पठन -पाठन की व्यवस्था सुचारु ढंग से प्रारंभ हो गयी. मालूम हो कि शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला बंद कर विद्यालय के कार्य को बाधित कर दिया था. जिससे ग्रामीण दो पक्ष में होकर आपस में तन गये थे. हालांकि विद्यालय का ताला खुल जाने से माहौल शांत हो चुका है और पठन – पाठन का कार्य प्रारंभ हो गया है. ——–2. मारपीट कर युवती का सर फोड़ा फोटो 18 बांका 8 : जख्मी युवती बेलहर. थाना क्षेत्र के जोरीपार गांव के कुछ लोगों ने गांव की ही रवीना कुमारी को मार कर जख्मी कर दिया. इसमें उनका सिर फुट गया. परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाना में लिखित आवेदन देकर की है. पीड़िता के पिता राजेश यादव एवं माता कंचन देवी ने बताया कि मेरी पुत्री शौच के लिए जा रही थी. उसी समय कुछ लोगों ने उसका लोटा छीन कर सिर पर मार कर सिर फोड़ दिया. जिससे वह बेहोश होकर गिर गयी. शोर करने पर परिजनों ने उसे उठा कर बेलहर लाया. घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.—————-स्कूल गयी छात्रा बेहोश फोटो 18 बांका 9 : छात्रा का इलाज कराते परिजन बेलहर. प्रखंड अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय बहजोरा में सोमवार को अष्टम वर्ग की छात्रा बिंदु कुमारी चक्कर आने से गिर गयी. उसे अन्य छात्राओं एवं शिक्षकों ने उठाया. परिजनों को बुला कर इलाज कराने के लिए भेज दिया. गांव के रोहित पंडित की पुत्री बिंदु कुमारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भरती कराया गया. डॉक्टर ने कमजोरी के कारण चक्कर आने की बात बतायी. किसी तरह के खतरे की बात नहीं होने की बात कही. शिक्षक एवं सहपाठी छात्रों ने बताया कि विद्यालय में खाना खाने के बाद थाली रखने जा रही थी, उसी क्रम में चक्कर आने से गिर गयी. ———-अभियुक्त कन्हैया यादव गिरफ्तार बेलहर. थाना क्षेत्र के बेला गांव के कन्हैया यादव को बांका एएसपी एल के पांडेय ने छापामारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, उसे शंभुगंज थाना क्षेत्र के नक्सली घटना में संलिप्त होने की बात कही जा रही है. हालांकि कन्हैया यादव कुछ माह पूर्व ही बेलहर थाना के हत्या मामले में जेल से बेल करा कर छूटा था. उस पर नक्सलियों से संबंध होने का संदेह पहले से पुलिस को रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >