घांटीवरण ने चौवटिया को 29 रनों से हराया कटोरिया . हड़हार पंचायत के भेमिया गांव के मैदान पर आयोजित रॉयल क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को दूसरा मैच खेला गया़ जिसमें स्टार क्लब घांटीवरण टीम का मुकाबला चौवटिया टीम से हुआ़ इसमें घांटीवरण की टीम ने चौवटिया को 29 रनों से पराजित कर दिया़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 94 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए चौवटिया टीम के सभी खिलाड़ी 15वें ओवर में 65 रनों के स्कोर पर ही बोल्ड हो गये़ मैन ऑफ दि मैच का खिताब घांटीवरण टीम के रंजन कुमार को दिया गया़ उसने सर्वाधिक 34 रन बनाये़ मैच में अंपायर की भूमिका गजेंद्र कुमार व धर्मेंद्र कुमार ने निभायी़ जबकि स्कोरिंग आशीष कुमार ने किया़ आयोजन को सफल बनाने में कमल यादव, विनोद तांती, सुरेंद्र यादव, रोहित यादव, रवि कुमार, रंजन कुमार, मनोज यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. मंगलवार को सिझुआ बनाम पंजरपट्टा टीम के बीच मैच खेला जायेगा़
घांटीवरण ने चौवटिया को 29 रनों से हराया
घांटीवरण ने चौवटिया को 29 रनों से हराया कटोरिया . हड़हार पंचायत के भेमिया गांव के मैदान पर आयोजित रॉयल क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को दूसरा मैच खेला गया़ जिसमें स्टार क्लब घांटीवरण टीम का मुकाबला चौवटिया टीम से हुआ़ इसमें घांटीवरण की टीम ने चौवटिया को 29 रनों से पराजित कर दिया़ […]
