पारिवारिक योजना के तहत चेक वितरण

पारिवारिक योजना के तहत चेक वितरण फोटो 18 बांका 3 आश्रितों को चेक देते बीडीओ मनोज कुमार बांका. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आश्रित लाभुकों बीच चेक का वितरण हुआ. इसमें बीडीओ मनोज कुमार के हाथों लाभुकों को चेक दिया गया. ज्ञात हो कि सरकार की इस योजना […]

पारिवारिक योजना के तहत चेक वितरण फोटो 18 बांका 3 आश्रितों को चेक देते बीडीओ मनोज कुमार बांका. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आश्रित लाभुकों बीच चेक का वितरण हुआ. इसमें बीडीओ मनोज कुमार के हाथों लाभुकों को चेक दिया गया. ज्ञात हो कि सरकार की इस योजना के तहत वैसी महिलाओं को लाभ मिलता है, जिसके पति का असामयिक निधन हो गया हो ऐसे में उक्त महिला को सरकार के तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि वो अपनी परवरिश कर सके. इस अवसर पर आश्रित मुन्नी देवी, नीभा देवी, शीला देवी, सजनी देवी, अहल्या देवी, मुरली देवी, गायत्री देवी सहित लगभग 30 आश्रितों को 20 हजार की राशि का चेक दिया गया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, बीईओ, प्रखंड कर्मी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >