घरेलू विवाद में भैंसुर ने महिला को पीटा

घरेलू विवाद में भैंसुर ने महिला को पीटा फोटो 18 बीएएन 62 जख्मी महिलाप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदन सूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत बरगुनियां गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद में भैंसुर ने एक महिला की जम कर पिटाई कर दी़ जख्मी महिला देवंती देवी (30वर्ष) पति अनिल यादव ग्राम बरगुनिया का प्राथमिक उपचार रेफरल […]

घरेलू विवाद में भैंसुर ने महिला को पीटा फोटो 18 बीएएन 62 जख्मी महिलाप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदन सूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत बरगुनियां गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद में भैंसुर ने एक महिला की जम कर पिटाई कर दी़ जख्मी महिला देवंती देवी (30वर्ष) पति अनिल यादव ग्राम बरगुनिया का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डा एसडी मंडल द्वारा किया गया़ घटना के संबंध में जख्मी देवंती देवी ने कटोरिया थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए भैंसूर कारू यादव, जेठानी देवकी देवी व उसके पुत्र प्रकाश यादव के खिलाफ लिखित आवेदन दिया़ जिसमें उसने बताया है कि एक ही आंगन में उसका भी कमरा है़ अपने कमरे को वह साफ-सुथरा रखती है़ सोमवार की दोपहर जब वह खाना खाने बैठी थी, तभी उक्त लोगों ने कमरे की ओर थूक कर गंदगी फैलायी़ मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने लगे़ जख्मी महिला अपनी पुत्री के साथ थाना पहुंची थी़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >