भेमिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

भेमिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ फोटो 17 बीएएन 62 टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथिप्रतिनिधि कटोरियाप्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव में रविवार को रॉयल क्लब भेमिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ़ पूर्व मुखिया अशोक यादव व कांग्रेस यादव ने फीता काट कर संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया़ इसके बाद उन्होंने […]

भेमिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ फोटो 17 बीएएन 62 टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथिप्रतिनिधि कटोरियाप्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव में रविवार को रॉयल क्लब भेमिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ़ पूर्व मुखिया अशोक यादव व कांग्रेस यादव ने फीता काट कर संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया़ इसके बाद उन्होंने मैदान पर उपस्थित सभी खिलाडि़यों से पहले परिचय प्राप्त किया़ साथ ही मेहनत व ईमानदारी के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन कर इस क्षेत्र का नाम राज्य स्तर पर रौशन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया़ टूर्नामेंट के पहले मैच में टाइगर क्लब कटोरिया का मुकाबला वाईसीसी सठियारी टीम से हुआ़ जिसमें टाईगर क्लब की टीम 56 रनों से विजयी घोषित हुई़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाईगर क्लब ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में आठ विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए सठियारी की टीम 10वें ओवर में ही 48 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी़ मैन ऑफ दि मैच का खिताब टाईगर क्लब कटोरिय के गुड्डु पोद्दार को दिया गया़ उसने 17 गेंदों में 29 रन बनाये और दो विकेट भी लिये़ मैच में अंपायर की भूमिका गौतम कुमार व रंजन कुमार ने निभायी़ जबकि स्कोरिंग गजेंद्र कुमार व कोमेंट्री रवि कुमार ने किया़ आयोजन को सफल बनाने में मनोज यादव, डबलू शर्मा, विनोद तांती, कमल यादव, सुरेंद्र यादव, रोहित यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >