कटोरिया : बाल विकास परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 मुसलिम टोला कटोरिया में शनिवार को धूमधाम से बचपन दिवस मनाया गया़ प्रत्येक माह के तीसरा शनिवार को मनाये जाने वाले अन्नप्रासन दिवस उर्फ बचपन दिवस के मौके पर सेविका बेगम शबनम ने नयी कटोरी व चम्मच से छह माह की दो बच्चियों को खीर खिलाकर मुंहजुट्ठी की रस्म अदा की़ इस दौरान पोषक क्षेत्र की महिलाओं द्वारा अन्नप्रासन गीत एवं गोदभराई गीत का सामूहिक गायन भी किया गया़ .
बचपन दिवस पर मो कौशर व अफसाना खातून की पुत्री साजिया खातून और शेख अमीर व यासमीन खातून की पुत्री आईशा खातून को खीर खिलाने के बाद नया बर्तन भी गिफ्ट में दिया गया़ इस कार्यक्रम से आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव सा नजारा दिखा़ इस मौके पर सेविका के अलावा पोषक क्षेत्र की महिला सहानी खातून, आसमीन खातून, रेशमा खातून, नन्हीं खातून आदि उपस्थित थे़
