20 को मिलेगा संगीत व कंप्यूटर शक्षिकों को नियुक्ति पत्र

20 को मिलेगा संगीत व कंप्यूटर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र फोटो 16 बांका 7 शिक्षक मेधा सूची का अनुमोदन करते जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी बांका. संगीत और कंप्यूटर शिक्षक नियोजन हेतु जिला परिषद कार्यालय वेश्म में काउंसिलिंग के उपरांत अंतिम मेधा सूची का अनुमोदन जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी के द्वारा किया गया. इसमें निर्णय लिया […]

20 को मिलेगा संगीत व कंप्यूटर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र फोटो 16 बांका 7 शिक्षक मेधा सूची का अनुमोदन करते जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी बांका. संगीत और कंप्यूटर शिक्षक नियोजन हेतु जिला परिषद कार्यालय वेश्म में काउंसिलिंग के उपरांत अंतिम मेधा सूची का अनुमोदन जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी के द्वारा किया गया. इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 20 जनवरी को बालिका उच्च विद्यालय में संगीत एवं कंप्यूटर शिक्षक के बहाली का नियोजन पत्र का वितरण किया जायेगा. कंप्यूटर शिक्षक के लिए कुल रिक्ति 36 के आलोक में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अब्दुल मोकित, शिक्षा समिति अध्यक्ष उमेश प्रसाद वर्मा, जीवन घोष, मनीष कुमारी, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >