नहीं है बिजली का पोल, बांस पर आपूर्ति सहरसा नगर. मुख्यालय स्थित कृष्णा नगर व लक्ष्मीनाथ नगर में बिजली पोल नहीं रहने से उपभोक्ता को परेशानी होती है. पोल के अभाव में बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की मजबूरी बनी हुई है. स्थानीय निवासी सुभाष झा, अशोक झा सहित अन्य ने बिजली विभाग से पोल लगवाने की मांग की है.———–जर्जर है मुख्य सड़कसहरसा नगर. महावीर चौक से स्टेशन तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है. सड़क बदहाल होने की वजह से रोजाना लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं. मोहल्ले के युगल किशोर भीमसेरिया ने बताया कि जनप्रतिनिधि और प्रसाशन उदासीन बने हुए हैं. ज्ञात हो ट्रेन पकड़ने के लिए हजारों यात्रियों का जाना लगा रहता है.——————नाला निर्माण कराने की मांगसहरसा नगर. नगर परिषद वार्ड नंबर 3 के निवासी अमित पाठक, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, गौतम सिंह सहित अन्य लोगों ने घर के समीप नाला निर्माण कराने की मांग नप से की है. लोगों ने बताया की जलनिकासी की सुविधा नहीं रहने से काफी परेशानी होती है. उन्होंने कहां कि बारिश के समय में स्थिति भयावह हो जाती है. ज्ञात हो दर्जनों परिवार पूर्व से नाला निर्माण कराने की मांग करता रहा है.————रिकार्ड रूम की होगी मरम्मतसहरसा नगर. शहर के पुरानी जेल स्थित सर्वे विभाग के रिकॉर्ड रूम की शीघ्र मरम्मत करायी जायेगी. भवन निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया की निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ज्ञात हो कि जर्जर भवन से कई बार अभिलेख गायब कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आ चुका है. विभाग की पहल से स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त है.————जलजमाव से परेशानीसहरसा नगर. मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 22 में सहदेव यादव के घर के समीप जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. स्थानीय लोगों ने बताया की नगर परिषद द्वारा नाले की नियमित सफाई नहीं करने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लोगों ने वार्ड पार्षद से सफाई करवाने की मांग की है. ———–खराब है वेपर लाइटसहरसा नगर. नगर के वार्ड न 23 में दर्जन भर वेपर लाइट खराब हैं. वार्ड पार्षद सिद्धि प्रिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लगाये गए एलइडी लाइट में भी खराबी आ गयी हैं. नप द्वारा लाइट ठीक नहीं कराने से लोगों को दिक्कत हो रही हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के प्रति प्रशासन उदासीन बनी हुई हैं. जबकि प्रत्येक वर्ष लाइट के नाम पर लाखों रुपये की योजना बनायी जाती है.—————स्लम में नहीं बना शौचालयसहरसा नगर. नगर परिषद के कई मोहल्लों में स्लम योजना के तहत शौचालय का निर्माण भी नहीं आरंभ हुआ है. वार्ड नंबर 23 की पार्षद सिद्धिप्रिया ने बताया कि लाभुकों की सूची दिये जाने के बावजूद संबंधित संस्था द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया हैं. ज्ञात हो कि लाभुक का खाता भी बैंक में नहीं खोला गया है. एनजीओ की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है. ————-स्पीड ब्रेकर हटाने की मांगसहरसा नगर. शहर के मुख्य मार्गों पर बनाये गए स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है. ब्रेकर की वजह से दुर्घटना आम बात बन कर रह गयी है. स्थानीय भाजपा नेता रफत परवेज ने जिला प्रसाशन से आदेश जारी कर ब्रेकर को हटाने की मांग की हैं. उन्होंने कहा कि ब्रेकर बनाने वाले संवेदक पर भी करवाई हो. ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए उच्च न्यायालय ने पूर्व में भी आदेश जारी कर ब्रेकर बनाने पर रोक लगा दी थी.———विवाह भवन बनाने की मांगसहरसा नगर. वार्ड नंबर 23 व 25 की सीमा पर खाली नगर परिषद की जमीन में लोगों ने विवाह भवन बनवाने की मांग की है. स्थानीय निवासी देवेंद्र यादव, विजय खां, शिव कुमार झा, रणधीर सिंह ने वार्ड पार्षद से उक्त जमीन पर विवाह भवन निर्माण कराने की मांग रखी है. इस बाबत नप के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम ने कहा कि उक्त जगह पर सम्राट अशोक भवन प्रस्तावित है. जिसकी निविदा की प्रक्रिया शुरू है. लोगों ने समीप के सरकारी तालाब के नवनिर्माण की मांग भी नप से की है. ———–आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ बिल माफसत्तरकटैया. बिजली विभाग के अधिकारी के आश्वासन के बावजूद भी ट्रांसफॉर्मर के जले हुए अवधि का बिजली बिल अभी तक माफ नहीं हो सका है. जिप सदस्य प्रवीण आनंद की पहल पर पिछले वर्ष 20 जून को विद्युत कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार नंदन ने सत्तर पंचायत के सहरवा गांव, बरहसैर, पंचगछिया, पटोरी, रकिया, पुरीख आदि विभिन्न पंचायतों के कई गांव का स्थल निरीक्षण कर ट्रांसफॉर्मर के जले हुए अवधि का बिजली बिल माफ करने का आश्वासन उपभोक्ताओं को दिया था. विभिन्न गांव से उपभोक्ताओं की सूची मांगी गयी थी. लेकिन सात माह होने के बावजूद भी अभी तक बिल माफ नहीं किया गया है. लाचार होकर उपभोक्ता भी बिल भरने को मजबूर हैं. जिप सदस्य ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ 18 जनवरी को समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी. ———–पहलवानों ने जीता लोगों का मनभेलवा दंगल में पहलवानों ने दिखाया जौहरसत्तरकटैया. मकर संक्रांति के अवसर पर भेलवा में लगने वाले मेले में शुक्रवार को कई राज्यों व पडोसी देश नेपाल के पहलवानों ने जौहर दिखाया. इस मेले में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली के अनिह्लाल पहलवान, भीम राय, राजेश कुमार, नेपाल के कृष्णदेव पहलवान, चंद्रदेव पहलवान, बनारस के पप्पु पहलवान, मिथिलेश पहलवान, सुखासनी के रौशन कुमार सहित कई ने अपनी कला-कौशल के बल पर कुश्ती दिखा कर दर्शकों का मन जीत लिया. मकर संक्रांति के अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले इस दंगल प्रतियोगिता को देखने वालों की अच्छी भीड़ जुटती है. मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि विजेता को एक हजार से दस हजार तक तथा उपविजेता को पांच सौ से पांच हजार तक का इनाम दिया जाता है. वही दर्शकों की ओर से भी विजेता एवं उपविजेता को उपहार स्वरूप राशि दी जाती है.फोटो – कुश्ती 3 – एक दूसरे पर जोर आजमाइश करते पहलवान———–बच्चों के बीच होगी खेलकूद प्रतियोगितागणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठकसिमरी बख्तियारपुर. गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल कार्यालय वेश्म में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कई बातों पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें श्री साह ने कहा कि पूर्व निर्धारित समय पर ही झंडोत्तोलन किया जायेगा. बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. साथ ही उच्च विद्यालय मैदान में बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक में एसडीओ सुमन प्रसाद साह, बीडीओ चन्दा कुमारी, सीओ धर्मेन्द्र कुमार पंडित, थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव सहित सुशील कुमार जायसवाल, आफताब आलम, जियालाल प्रसाद यादव, अमित कुमार, विशाल, अभिषेक, पियुष प्रसाद, शिवचन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.फोटो – बैठक 4 – बैठक में मौजूद एसडीओ सहित अन्य————99 रनों से जीता मधेपुरासिमरी बख्तियारपुर. राम जानकी क्रिकेट क्लब सरडीहा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मधेपुरा ने शर्मा चौक को 99 रनों से हराया. टॉस जीत कर मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाये, जिसमें बल्लेबाज गुल्लू ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 65 रन बनाये. वहीं आलरांउडर की भूमिका निभाते हुए 1 विकेट भी प्राप्त किया. जवाब में उतरी शर्मा चौक की टीम मात्र 16 ओवर में 165 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच मधेपुरा टीम के गुल्लु को मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह के द्वारा दिया गया. मैच को सफल बनाने में कार्यकर्ता गंपू, सूरज, मस्ताना, मन्नू, राजन, कृष्णा, अभिषेक लगे रहे. वहीं निर्णायक बच्चन जी व सचिन एवं उद्घोषक प्रिंस ने अपना अहम योगदान दिया.
नहीं है बिजली का पोल, बांस पर आपूर्ति
नहीं है बिजली का पोल, बांस पर आपूर्ति सहरसा नगर. मुख्यालय स्थित कृष्णा नगर व लक्ष्मीनाथ नगर में बिजली पोल नहीं रहने से उपभोक्ता को परेशानी होती है. पोल के अभाव में बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की मजबूरी बनी हुई है. स्थानीय निवासी सुभाष झा, अशोक झा सहित अन्य ने बिजली विभाग से पोल […]
