जयपुर में विद्युत विभाग का विशेष शिविर 17 को प्रतिनिधि, कटोरिया/जयपुरप्रखंड के जयपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जयपुर बाजार में आगामी 17 जनवरी को विद्युत विभाग के सौजन्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा़ जिसमें उस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सभी लंबित समस्याओं की सुनवाई एवं ऑन दि स्पॉट निबटारा करने की कार्रवाई होगी़ उक्त शिविर में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव पांडेय एवं कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे़ इस संबंध में कटोरिया पावर सबग्रीड के कनीय अभियंता श्री गुप्ता ने बताया कि जयपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने व तार की चोरी होने के बावजूद बिजली बिल आने की शिकायत लगातार उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही थी़ उक्त समस्याओं के निदान के साथ-साथ बिल की अन्य गड़बड़ी में सुधार, ट्रांसफार्मर लगाने, कनेक्शन लेने आदि से संबंधित आवेदन भी लिये जायेंगे़ शिविर को सफल बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराये जा रहे हैं.
जयपुर में वद्यिुत विभाग का विशेष शिविर 17 को
जयपुर में विद्युत विभाग का विशेष शिविर 17 को प्रतिनिधि, कटोरिया/जयपुरप्रखंड के जयपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जयपुर बाजार में आगामी 17 जनवरी को विद्युत विभाग के सौजन्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा़ जिसमें उस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सभी लंबित समस्याओं की सुनवाई एवं ऑन दि स्पॉट निबटारा करने की कार्रवाई होगी़ […]
