प्रभात पड़ताल: नारकीय है करहरिया मोहल्ले की सड़क फोटो 15 बांका 1 शहर के करहरिया मुहल्ला में फैली गंदगी, 2 मोहल्ले में जाम नाला , 3 बीच सड़क पर सालों भर रहता है कीचड़, 4 घर से बीच सड़क पर बहता पानी – कचरे और जल जमाव के कारण लोगों का घरों से निकला मुश्किल बांका. शहर के कई ऐसे मुहल्ले हैं जहां के निवासियों को बरसात हो या सुखाड़… कोई फर्क नहीं पड़ता. इन मुहल्लों में सब दिन एक ही जैसा कचरा व सड़क पर कीचड़ फैला रहता है. शहर केकरहरिया मुहल्ले में लोगों को प्राय: सालों भर अपने घरों से निकलने में कीचड़ पार करना पड़ता है. नगर पंचायत क्षेत्र में रहने के बाद भी इस गंदगी को साफ करने के लिए ना तो कोई कर्मी पहुंचते हैं, ना ही जन प्रतिनिधियों का ही ध्यान इस समस्या की ओर जा पाता है. – बाइपास की तरह महत्वपूर्ण है यह रोड शहर में जाम लगने के बाद लोग इसी रास्ते का सहारा लेकर आवागमन करते हैं. मालूम हो कि यह सड़क शास्त्री चौक करहरिया होते हुए आजाद चौक निकल जाती है. जिससे लोग कचहरी रोड, शिवाजी चौक तथा गांधी चौक पर जाम से होने वाली परेशानी से बचने के लिए इस सड़क का सहारे लेते हैं. लेकिन इस सड़क पर सालों भर कीचड़ देखने को मिलता हैं. इसका मुख्य कारण है कि मुहल्ले का नाला काफी दिनों से जाम पड़ा हुआ है. कहीं-कहीं तो सड़क और नाला बराबर हो गया है. इससे मुहल्ले का पानी सब दिन बीच सड़क पर ही बहता है. वहीं हल्की भी बारिश होने से पूरा मुहल्ला पानी-पानी हो जाता है. फलस्वरूप मुहल्ले के लोगों को घरों से निकला मुश्किल हो जाता है. – कहते हैं वार्ड आयुक्त इस संबंध में वार्ड आयुक्त ओमप्रकाश मंडल ने कहा कि कुछ स्थानों पर समस्या है. इससे निपटने की रूप रेखा पर काम चल रहा है. जल निकासी के उपाय किये जा रहे हैं. कचरे की सफाई का भी ख्याल रखा जा रहा है.
प्रभात पड़ताल: नारकीय है करहरिया मोहल्ले की सड़क
प्रभात पड़ताल: नारकीय है करहरिया मोहल्ले की सड़क फोटो 15 बांका 1 शहर के करहरिया मुहल्ला में फैली गंदगी, 2 मोहल्ले में जाम नाला , 3 बीच सड़क पर सालों भर रहता है कीचड़, 4 घर से बीच सड़क पर बहता पानी – कचरे और जल जमाव के कारण लोगों का घरों से निकला मुश्किल […]
