18 जनवरी से वितरित होगी छात्रवृत्ति की राशि

18 जनवरी से वितरित होगी छात्रवृत्ति की राशि बांका. जिले भर में छात्रवृत्ति की राशि आगामी 18 जनवरी वितरित की जानी है. जिसके लिए सभी बच्चों का खाता बैंकों में होना आवश्यक है. जिन बच्चों का खाता बैंकों में नहीं है उनके लिए सरकार द्वारा यह प्रावधान किया गया कि उनके अभिभावकों का खाता भी […]

18 जनवरी से वितरित होगी छात्रवृत्ति की राशि बांका. जिले भर में छात्रवृत्ति की राशि आगामी 18 जनवरी वितरित की जानी है. जिसके लिए सभी बच्चों का खाता बैंकों में होना आवश्यक है. जिन बच्चों का खाता बैंकों में नहीं है उनके लिए सरकार द्वारा यह प्रावधान किया गया कि उनके अभिभावकों का खाता भी मान्य होगा लेकिन जिन छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों का खाता बैंकों में नहीं है उन्हें हर हाल में खाता बैंक में खुलवाना होगा. लेकिन बैंक द्वारा छात्रों के खाता खोलने में लापरवाही बरती जा रही है. जिससे प्रतीत हो रहा है कि इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि लौट जाने की संभावना है. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द छात्र- छात्राओं का खाता बैंकों में अपने प्रयास से खुलवायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >