पंजरपट्टा में तीन सालों से लालटेन युग कटोरिया. एक ओर जहां राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में विद्युतीकरण और घर-घर बिजली पहुंचाने की दिशा में कई कार्य किये जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रखंड के हड़हार पंचायत के पंजरपट्टा गांव के लोग पिछले तीन सालों से लालटेन युग में जीने को विवश हैं. यहां विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफॉर्मर जलने व चोरी होने की घटनाओं के बाद से अंधेरे का राज कायम है़ स्थानीय लोगों ने इस समस्या के निदान हेतु सांसद व विधायक से कई बार गुहार लगायी़ लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है़ पंजरपट्टा गांव निवासी राजेंद्र यादव, मालिक सिंह, कारू यादव, डालो यादव, दिनेश यादव, बाबूलाल यादव, कुलदीप तांती, अनिल तांती, डोमन तांती आदि ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से शीघ्र गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगवा कर नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है़ इस संबंध में कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि जिन गांवों में भी ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है़ वहां प्रोजेक्ट द्वारा नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम जारी है़ इसी क्रम में पंजरपट्टा गांव में भी जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगा कर बिजली की सेवा बहाल की जायेगी़
पंजरपट्टा में तीन सालों से लालटेन युग
पंजरपट्टा में तीन सालों से लालटेन युग कटोरिया. एक ओर जहां राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में विद्युतीकरण और घर-घर बिजली पहुंचाने की दिशा में कई कार्य किये जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रखंड के हड़हार पंचायत के पंजरपट्टा गांव के लोग पिछले तीन सालों से लालटेन युग में जीने को विवश हैं. यहां विद्युत […]
