सांसद ने लिया क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा

सांसद ने लिया क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा – अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो 13 बांका 13 : बैठक को संबोधित करते सांसद जयप्रकाश नारायण यादव बेलहर. सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने बेलहर प्रखंड परिसर में स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जनता के साथ एक बैठक की. क्षेत्र के समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी […]

सांसद ने लिया क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा – अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो 13 बांका 13 : बैठक को संबोधित करते सांसद जयप्रकाश नारायण यादव बेलहर. सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने बेलहर प्रखंड परिसर में स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जनता के साथ एक बैठक की. क्षेत्र के समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने प्रखंड के सभी सरकारी योजना का समीक्षा करते हुए इंदिरा आवास, मनरेगा, डीजल अनुदान, बिजली, पानी, सड़क आदि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से जानकारी ली. बेलहर के पूरे बिहार में इंदिरा आवास योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बीडीओ की सराहना की. रबी फसल के लिए तीनों किस्तों की डीजल अनुदान बांटने का निर्देश दिया. जनता ने तरी मंझगाय से अवैध बालू उठाव में स्थानीय प्रशासन की मिली भगत होने, हथियादाड़ा विद्यालय खेल मैदान को अतिक्रमण करने की शिकायत की. साथ ही क्षेत्र की कई अन्य समस्याओं से भी सांसद को स्थानीय लोगों ने अवगत कराया और उनके निदान की मांग की. मौके पर बीडीओ चिरंजीवी पांडेय, बीएओ रविंद्र कुमार, बीइओ सुहृत कुमार रंजन, पूर्व विधायक रामदेव यादव, प्रमुख विजय यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज यादव, मिठन यादव, जमालउद्दीन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >