चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू फोटो 16 बांका 3 : प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते अतिथि शंभुगंज. बिहार सरकार ग्रामीण विभाग द्वारा आयोजित हमार गांव हमारी योजना के तहत गहन सहभागी नियोजन अभ्यास का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जीविका एवं मनरेगा के संयुक्त तत्वावधान में आइपीपीइ-2 का प्रशिक्षण बुधवार को मनरेगा भवन सभागार में प्रारंभ किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन सीडीपीओ सुषमा कुमारी एवं जीविका के प्रखंड परियोजन प्रबंधक सन्नी कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, जीविका के ग्रामीण कर्मी ने भाग लिया. प्रशिक्षण के प्रथम दिन उपस्थित लोगों को प्रशिक्षक मनरेगा के कनीय अभियंता राकेश कुमार एवं अमोद कुमार द्वारा गांव के टोला में जाकर समाज के सबसे गरीब लोगों को सरकार के विकास योजना से जोड़ने के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया. वहीं प्रशिक्षक द्वारा ब्लॉक प्लानिंग टीम गठन कर प्रत्येक पंचायत के वार्ड में आम सभा का आयोजन कर योजना से प्राथमिकता के रूप में गरीब लोगों को जोड़ने, गांव के नजरी नक्शा तैयार करने आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा. इस मौके पर जीविका के क्षेत्र समन्वयक रंजीत कुमार दास, को-अॉर्डिनेटर अवधेश आचार्य, पदमा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका, मनरेगा कर्मी, विकास मित्र, आवास सहायक आदि उपस्थित थे. —————ऑटो से गिर कर पति-पत्नी घायल शंभुगंज. शंभुगंज-इंगलिशमोड़ पथ के जोगनी गांव के पास ऑटो से गिर जाने पर पति -पत्नी घायल होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के जितेंद्र चौधरी एवं इनकी पत्नी सुमित्रा देवी बुधवार को इंगलिश मोड़ से ऑटो द्वारा शंभुगंज आ रहा था कि जोगनी गांव के समीप विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक द्वारा ऑटो में धक्का मार दिया गया. जिस कारण दोनों पति – पत्नी नीचे गिर गया और घायल हो गया. इधर ट्रक एवं ऑटो के चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस गश्ती टीम द्वारा दोनों को स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भरती कराया गया.
चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशक्षिण शुरू
चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू फोटो 16 बांका 3 : प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते अतिथि शंभुगंज. बिहार सरकार ग्रामीण विभाग द्वारा आयोजित हमार गांव हमारी योजना के तहत गहन सहभागी नियोजन अभ्यास का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जीविका एवं मनरेगा के संयुक्त तत्वावधान में आइपीपीइ-2 का प्रशिक्षण बुधवार को मनरेगा भवन सभागार […]
