एएसपी ने खिलाड़ियों में बांटी जर्सी व फुटबॉलफोटो है : फोटो संख्या 16 बीएएन 67 खिलाड़ी को जर्सी देते एएसपीप्रतिनिधि, चांदन/कटोरिया नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के इंटरस्तरीय बालिका उच्च विद्यालय के मैदान पर बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत शिविर आयोजित कर फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी व फुटबॉल का वितरण किया गया़ एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के हाथों नवयुवक स्पोर्टिंग क्लब गरभूडीह एवं जागृति युवा क्लब मेहियासीमर टीमों के तीस-तीस खिलाड़ियों को जर्सी दी गयी. दोनों टीमों को फुटबॉल भी दिया गया़ शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय ने कहा कि आप सभी मेहनत व लगन के साथ खेल की प्रैक्टिस करें. बेहतर प्रदर्शन करते हुए आप लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. गांव से लेकर राज्य तक के मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर बांका जिला का नाम रोशन करें. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु पर्याप्त सहयोग का भी भरोसा दिया़ मौके पर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, सार्जेंट गौरव कुमार, मुखिया सुरेश प्रसाद यादव, शहेंद्र दास, पूर्व मुखिया अशर्फी यादव, गुड्डु सिंह, गणेश यादव आदि उपस्थित थे़
एएसपी ने खिलाड़ियों में बांटी जर्सी व फुटबॉल
एएसपी ने खिलाड़ियों में बांटी जर्सी व फुटबॉलफोटो है : फोटो संख्या 16 बीएएन 67 खिलाड़ी को जर्सी देते एएसपीप्रतिनिधि, चांदन/कटोरिया नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के इंटरस्तरीय बालिका उच्च विद्यालय के मैदान पर बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत शिविर आयोजित कर फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी व फुटबॉल का वितरण किया गया़ […]
