दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरूबिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग-कार्यक्रमएक सौ मीटर की दौड़ में संजना ने मारी बाजी फोटो 15 बीएएन 62 दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएंप्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड के सभी संकुलों में मंगलवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ़ आदर्श मध्य विद्यालय, कटोरिया संकुल में कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरसीसी नितेश कुमार, प्रधानाध्यापक अनंतकांत चौधरी, बाबूलाल हेंब्रम, प्रमोद कुमार व अनिल राम ने किया़ इस संकुल में आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया, कन्या मवि कटोरिया, प्रोन्नत मवि राजबाड़ा, प्रोन्नत मवि छाताकुरूम व प्रोन्नत मवि बंगालगढ़ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया़ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन एक सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ़ एक सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मनीष मरांडी व बालिका वर्ग में संजना कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया़ चार सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रवीण हांसदा व बालिका वर्ग में सविता टुडु ने सबसे तेज दौड़ लगायी़ रिले दौड़ में अनिल कुमार, पिंटू हेंब्रम, सोनेलाल हेंब्रम व रमेश हांसदा विजयी रहे़ लंबी कूद में रंजन कुमार व सीमा कुमारी ने सबसे तेज छलांग लगायी़ ऊंची कूद में बालक वर्ग में उमेश कुमार ने प्रथम स्थान पर जगह बनायी़ संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को पेंटिंग, क्विज, सुगम संगीत व वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा़ आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अनंतकांत चौधरी, बाबूलाल हेंब्रम, शारीरिक शिक्षक विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार राम, प्रमोद कुमार, मुंद्रिका प्रसाद साह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुधीर कुमार, आचार्य सुरभि स्वराज, रमेश प्रसाद साह, विजय कुमार आदि ने भूमिका निभायी़
दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरूबिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग-कार्यक्रमएक सौ मीटर की दौड़ में संजना ने मारी बाजी फोटो 15 बीएएन 62 दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएंप्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड के सभी संकुलों में मंगलवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ […]
