मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक

मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक फोटो 14 बांका 6 : बैठक करते स्वास्थ्य कर्मी बांका. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा बांका के सामान्य परिषद की बैठक सोमवार को पुरानी अस्पताल परिसर में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संघ के संस्थापक डॉ राधारमण सिन्हा […]

मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक फोटो 14 बांका 6 : बैठक करते स्वास्थ्य कर्मी बांका. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा बांका के सामान्य परिषद की बैठक सोमवार को पुरानी अस्पताल परिसर में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संघ के संस्थापक डॉ राधारमण सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मौन श्रद्धांजलि दी गयी. श्री सिंह एवं ताराकांत प्रसाद ने आशा, ममता, एंबुलेंस कर्मियों, कूरियर कर्मियों, डीडीटी छिड़काव कर्मी सहित चिकित्सा कर्मियों के लंबित मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. साथ ही मांगों को पूरा करने के लिए अपनी एकता की मजबूती को बताते हुए आंदोलन करने की बात कही. जिला मंत्री अजय कुमार चौहान ने एएनएम के लंबित वेतन भुगतान के पूर्व ही प्रतिनियुक्ति करने को असंवैधानिक एवं अमानवीय बताया तथा सिविल सर्जन से अनुरोध करते हुए वेतन भुगतान होने तक प्रतिनियुक्ति स्थगित करने की मांग की गयी. बैठक में ममता सह प्रशिक्षित प्रसव सेविका का राज्य सम्मेलन 19 एवं 20 फरवरी 2016 को संपन्न कराने के साथ ही चिकित्सा संघ का भी सम्मेलन कराने का सर्वसम्मति से लिया गया. मौके पर सनत कुमार ठाकुर, मृत्युंजय सिंह, मदन मोहन झा, अशोक कुमार सिंह, रोहित कुमार, सुधा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, जय प्रकाश सिंह, दिवाकर मंडल, पुष्प लता कुमारी, वंदना कुमारी, रूबी झा, सोनी कुमारी, कुसुम वाला सिंहा, राम प्रकाश मंडल, नूरी कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. ————–राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप सह सीनियर नेशनल सेलेक्शन कार्यक्रम 25 सेफोटो 14 बांका 7 : बैठक करते कराटे संघ के सदस्य बांका. ओपेन बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप सह सीनियर नेशनल सेलेक्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को शहर के इंडोर स्टेडियम में जिला कराटे संघ की बैठक जिलाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में सभी आयोजन समिति के सदस्यों से कार्यभार का जायजा लिया गया. साथ ही इसकी सफलता के लिए विस्तार पूर्वक रूप रेखा तैयार की गयी. अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य से लगभग 700 खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके लिए आवासन की व्यवस्था बालिका उच्च विद्यालय बांका में की गयी है. कार्यक्रम का आयोजन 25, 26 एवं 27 दिसंबर को किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष दिगंबर मंडल ने समिति के सदस्यों से तन मन धन से कार्य करने का आह्वान किया. बैठक में मुख्य रूप से कराटे संघ के सचिव विभीषण कुमार, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, आयोजन समिति सचिव बंटी सिंह सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे. —————-राष्ट्रीय समता दल की बैठक बांका. राष्ट्रीय समता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को फुल्लीडूमर प्रखंड अंतर्गत खेसर कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में बिहार प्रदेश महासचिव विनोद कुमार पंझा तथा प्रदेश सचिव राम प्रवेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इनलोगों ने पार्टी संगठन को जिले में विस्तार के लिए चर्चा की. पार्टी को मजबूत करने के लिए फुल्लीडूमर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साह को मनोनीत किया गया साथ ही उन्हें सक्रिय रूप से पार्टी के कार्य में लगने की बात कही. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पंजियारा, दिनेश सिंह, उमेश सिंह, सुमन यादव, प्रमोद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >