बौंसी मेला : पहली बैठक के साथ मेला की तैयारी प्रारंभ

बौंसी मेला : पहली बैठक के साथ मेला की तैयारी प्रारंभ – थियेटर की जगह स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे जलवा- पिछले साल से बेहतर होगा मेला का आयोजन ट्रैफिक की रहेगी पिछले साल की तरह व्यवस्थामेला मैदान की मापी कर बनाया जायेगा नक्शामंदार के दुकानदारों को बकाया राशि के भुगतान का निर्देशफोटो 14 बांका 3 एवं […]

बौंसी मेला : पहली बैठक के साथ मेला की तैयारी प्रारंभ – थियेटर की जगह स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे जलवा- पिछले साल से बेहतर होगा मेला का आयोजन ट्रैफिक की रहेगी पिछले साल की तरह व्यवस्थामेला मैदान की मापी कर बनाया जायेगा नक्शामंदार के दुकानदारों को बकाया राशि के भुगतान का निर्देशफोटो 14 बांका 3 एवं 4 : मंचासीन डीएम, एसपी, विधायक व अन्य एवं बैठक में शामिल क्षेत्रीय लोग प्रतिनिधि, बौंसीमकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले बौंसी मेले की तैयारी को लेकर सोमवार को मंदार स्थित वन विश्रामागार में डीएम डॉ निलेश देवरे की अध्यक्षता में पहली बैठक की गयी और इसी के साथ बौंसी मेले की तैयारियां प्रारंभ हो गयी. बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह तीन धर्मों का मेला है, इसे पिछले साल से भी इस वर्ष बेहतर बनाना है. जिसकी तैयारी आज से ही आरंभ हो जायेगी. उन्होंने बौंसी सीओ को निर्देश दिया कि अंचल अमीन से मेला मैदान की मापी करा कर नक्शा बनवा लें और उसे प्रस्तुत करें 15 दिनों के बाद उस नक्शे पर पुन: विचार किया जायेगा. मंदार स्थित दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि वो अपना बकाया किराये की अविलंब भुगतान कर दें ताकि मंदिर की व्यवस्था सुचारु तरीके से चलते रहे वहीं पीएचईडी, कृषि विभाग, स्वास्थ्य, डीडीसी सहित अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए आज से ही कार्य प्रारंभ करने की बात कही. खासकर पेयजल की समस्या एवं मीना बाजार के सौंदर्यीकरण पर उन्होंने अविलंब कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. नहीं लाया जायेगा थियेटर, स्थानीय प्रतिभा को मौकादो साल पहले थियेटर में हुई भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बेहतर है कि स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दें पिछले मामले में अभी भी जांच चल रही है. विगत दिनों इस मामले में वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गयी है. उन्होंने स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेला मंच पर परफारमेंस देने की बात कही. मुख्य रूप से बैठक में मेला समिति के सदस्यों राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा थियेटर सहित अन्य मनोरंजक गृहों को लाइसेंस देने का आग्रह किया गया जिसे अधिकारियों द्वारा मानक पूरा कर लेने पर अनुमति देने की बात कही गयी. हालांकि कुल मिला कर थियेटर को छोड़कर अन्य मनोरंजक चीजें लगने की उम्मीद जताई जा रही है. एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने उपस्थित लोगों को साधुवाद देते हुए कहा कि पिछले वर्ष मेला समिति सदस्यों, यहां के निवासियों एवं मीडिया के बंधुओं द्वारा पूर्ण सहयोग रहा, इस वर्ष भी आप लोगों के सहयोग मिलने की उम्मीद है. थियेटर के बारे में उन्होंने बताया कि इसके लगाने के लिए बहुत सारी गाईड लाईन को लागू करना पड़ता है. मानवाधिकार आयोग को बहुत सारे चीजों का जबाव देना पड़ता है. मानक से नीचे जाकर कोई कार्य नहीं होगा, ऐसी चीजों के लिए जिद ना करें. ट्रैफिक व्यवस्था पिछले साल जैसा ही रहेगा. मुख्यमंत्री नहीं, तो आयेंगे उपमुख्यमंत्रीइससे पहले विधायक जनार्दन मांझी ने कहा कि हमने सीएम से अनुरोध किया है कि मेला का उद्घाटन करें अगर उन्हें समय नहीं मिल पाता है तो उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के हाथों मेला का उद्घाटन हो इसके लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से उन्हें पत्र भेजे. साथ ही उन्होंने कहा कि मेला में मनोरंजन के साधन के बिना मेला की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए जरूरी है कि मेला में आने वाले मनोरंजन के लोगों को लाइसेंस सही समय पर दे दें. साथ ही उन्होंने सड़क मरम्मत करवाने की बात भी कही. प्रमुख कल्पना भारती ने कहा कि मेला में सभी प्रकार के मनोरंजन को समय पर लाईसेंस दिया जाये. साथ ही कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्रों में जगह नहीं दिया जाता है, इस पर भी ध्यान दिया जाये. वहीं बैठक को पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव ने कहा कि मनोरंजन की पूरी व्यवस्था हो सही प्रकार के मनोरंजन के साधनों को लगवाया जाये. बैठक में उदय शंकर झा चंचल, उमेश यादव, द्वीपनारायण यादव, द्वारिका मिश्रा, नकुल ठाकुर, गोविंद महामरिक, रमाशंकर रवि, शिव कुमार साह सहित अन्य लोगों ने भी एक स्वर से बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग मरम्मत, पेयजल, चापाकलों की मरम्मत, मीना बाजार की मरम्मती, पापहरणी में चेंजिंग रूम, अलाव की व्यवस्था, लाइटिंग, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को बेहतर बनाने की मांग रखी. बैठक में ये थे मौजूदबैठक को डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीओ अविनाष कुमार, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार आदि ने विस्तार पूर्वक मेला में होने वाले व्यवस्थाओं को रखा. इस अवसर पर डीएफओ, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, डीटीओ मुकेश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार, इंसपेक्टर त्रिपुरारी सिंह, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, बंधुआकुराबा के ज्योतिष कुमार, बाराहाट के अजित कुमार सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष के अलावे मेला समिति के सदस्य एवं स्थानीय व्यवसायी कल्याण समिति अध्यक्ष राजू सिंह, शंकर सिंह, प्रफुल्ल चंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, देवाशीष पांडेय, दिलीप सर्राफ, सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद थे. इसके बाद डीएम ने बौंसी मेला परिसर जाकर मीना बाजार का जायजा लिया एवं कई निर्देश दिये. ————-सिपाही रुपये लेते पकड़े गये, तो जायेगी नौकरीविधि व्यवस्था को ले एसपी ने की थानाध्यक्षों के साथ बैठकबौंसी. मेला बैठक की समाप्ति के बाद ही एसपी डॉ सत्यप्रकाष की अध्यक्षता में सभी थानाध्यक्षों के साथ विधि व्यवस्था की बैठक की गयी. सभी थानाध्यक्षों से कहा कि पंचायत चुनाव सिर पर है. इसलिए हर पंचायत में जाकर बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष जनता दरबार लगायें और वहां की समस्याओं को दूर करें. सप्ताह में कम से कम दो पंचायतों में अवश्य जाकर वहां की समस्याओं को सुनें खासकर जमीन संबंधित विवादों का निबटारा करें. हर वार्ड और सर्किल की घटना और संदिग्धों को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट करें. चोरी की घटनाओं पर रोक लगायें एवं जिनके थाना क्षेत्र में घटनाएं होंगी और उद्भेदन नहीं होगा, उन पर कड़ी कारवाई की जायेगी. प्रभात खबर में पिछले दिनों शंभुगंज थाना क्षेत्र में रुपये लेते एक सिपाही की खबर पर कहा कि बौंसी से लेकर जगदीशपुर तक पुलिस की बदनामी हो रही है, अगर रुपया लेते कोई पकड़ा गया, तो उसकी नौकरी चली जायेगी. वहीं बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास मित्र आदि कर्मियों से सूचनाएं लें, यह आप सभी की जिम्मेवारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >