भागलपुर–गोड्डा रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान, पकड़े गये 65 यात्री

यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भागलपुर-गोड्डा रेलखंड में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया.

बाराहाट. पूर्वी रेलवे मालदा मंडल द्वारा रेलवे राजस्व की सुरक्षा एवं यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भागलपुर-गोड्डा रेलखंड में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. मालदा मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार विभिन्न रेल खंडों में संचालित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित हो. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में नौ मई को गोड्डा रेलवे स्टेशन, हंसडीहा रेलवे स्टेशन, बाराहाट रेलवे स्टेशन एवं धौनी रेलवे स्टेशन सहित भागलपुर-गोड्डा रेलखंड में चलने वाली ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >