अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपुर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासी उत्साह देखी गयी. सुबह सात बजे से मतदान कार्य शुरू हुआ तथा मतदान समाप्ति तक 65.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक राज ने बताया कि महादेवपुर पैक्स में कुल 21 सौ मतदाता है. जिसमें 1309 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर मतदान केन्द्र पर दंडाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे. मालूम हो कि महादेवपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमीत कुमार व अनुराग आनंद के बीच सीधी टक्कर थी. मतदान संपन्न होने के पश्चात नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती की गयी. पहला राउंड में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमीत कुमार को 170 मत तथा अनुराग आनंद को 137 मत प्राप्त हुए. प्रथम राउंड में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष 37 मत से आगे चल रहे थे. मतो की गिनती देर रात्रि तक चलेगी तथा अंतिम परिणाम देर रात्रि तक आने की संभावना है.
महादेवपुर पैक्स चुनाव में 65.45 प्रतिशत पड़े वोट
प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपुर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासी उत्साह देखी गयी.
