बाइक से गिर कर महिला घायल, रेफर

बाइक से गिर कर महिला घायल, रेफर फोटो 9 बीएएन 64 जख्मी महिलाकटोरिया. कटोरिया-सूइया मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट बुधवार की दोपहर बाइक से गिर कर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी़ जख्मी कौशल्या देवी (50वर्ष) पति भरत सिंह ग्राम गौरीपुर (चांदन) को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल में […]

बाइक से गिर कर महिला घायल, रेफर फोटो 9 बीएएन 64 जख्मी महिलाकटोरिया. कटोरिया-सूइया मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट बुधवार की दोपहर बाइक से गिर कर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी़ जख्मी कौशल्या देवी (50वर्ष) पति भरत सिंह ग्राम गौरीपुर (चांदन) को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ अस्पताल में चिकित्सक डॉ एसडी मंडल एवं डॉ विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी अपने पुत्र गुरुदयाल सिंह के साथ बाइक द्वारा बेलहर से अपने गांव लौट रही थी़ दुल्लीसार गांव के निकट सड़क पर बने गड्ढे में कौशल्या देवी बाइक से गिर गयी़ पक्की सड़क पर गिरने से उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >