महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रामलीला का आयोजन

सुबह से ही यज्ञशाला परिसर में पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहारणगांव में आयोजित सीताराम महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही यज्ञशाला परिसर में पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा

पंजवारा. रणगांव में आयोजित सीताराम महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही यज्ञशाला परिसर में पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा. ग्रामीणों एवं आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया. शाम के समय मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. रामलीला में कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण महायज्ञ को सफल बनाने में लगातार सक्रिय बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >