डीएम को भेजा गया नापी प्रतिवेदन

डीएम को भेजा गया नापी प्रतिवेदन फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर पुरानी हाट को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पांच दिसंबर को अंचल निरीक्षक द्वारा नापी की गयी, जिसकी नापी प्रतिवेदन सीओ को दी गयी. नापी प्रतिवेदन के आधार पर सीओ अजय कुमार सरकार द्वारा पत्रांक 720 दिनांक आठ दिसंबर 2015 को उपसमाहर्ता, भूमि सुधार […]

डीएम को भेजा गया नापी प्रतिवेदन फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर पुरानी हाट को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पांच दिसंबर को अंचल निरीक्षक द्वारा नापी की गयी, जिसकी नापी प्रतिवेदन सीओ को दी गयी. नापी प्रतिवेदन के आधार पर सीओ अजय कुमार सरकार द्वारा पत्रांक 720 दिनांक आठ दिसंबर 2015 को उपसमाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता व डीएम को प्रतिवेदन भेज दिया गया है. सीओ ने बताया कि डीएम को भेजे गये प्रतिवेदन के आधार पर आदेश प्राप्त होते ही अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. पुरानी हाट खेसर के 20 गृह स्वामियों का मकान तोड़ा जायेगा. खेसर बाजार में वर्षों से यह मामला चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >