शराब के साथ सात, तो पीने के आरोप में 22 गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के अधिकारी ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

बांका.

उत्पाद विभाग के अधिकारी ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसमें चांदन दर्दमारा चेक पोस्ट पर यात्री बस से 37.500 लीटर विदेशी शराब के साथ अजय तांती व रोहित तांती ग्राम शेरपुर, थाना वासुदेवपुर, जिला मुंगेर को गिरफ्तार किया गया. वहीं अमरपुर थाना अंतर्गत कठेल गांव के समीप 105 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ तस्कर आयुष कुमार ग्राम गोसाईचक, थाना रजौन को गिरफ्तार किया गया. बांका थाना अंतर्गत पीबीएस कॉलेज के समीप से बाइक सवार तस्कर सोहन कुमार व नीतीश कुमार ग्राम भैरोपुर, थाना चांदन को 10.350 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही अमरपुर थाना अंतर्गत जनकपुर के समीप से बाइक सवार सन्नी कुमार ग्राम जगन्नाथपुर थाना रजौन व अमन कुमार ग्राम तारडीह, थाना अमरपुर को 03 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया. इधर, शराब सेवन के आरोप में 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. जिसे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >