बिना जांच कराये न चढ़ायें खून

बांका : बौंसी प्रखंड क्षेत्र के डहुआ एवं दलिया पंचायत के गांव में सोमवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति शेखपुरा पटना के तत्वावधान में जन चेतना सांस्कृतिक दल पटना द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस नाटक के माध्यम से गांव […]

बांका : बौंसी प्रखंड क्षेत्र के डहुआ एवं दलिया पंचायत के गांव में सोमवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति शेखपुरा पटना के तत्वावधान में जन चेतना सांस्कृतिक दल पटना द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

इस नाटक के माध्यम से गांव में लोगों को एड्स से बचाव व परहेज संबंधित बातों की जानकारी दी जाती है. कलाकारों द्वारा संयम व समझदारी बरतने की सलाह दी जाती है. कलाकारों द्वारा बताया गया कि हमें अपनी पत्नी व परिवार के प्रति वफादार होना चाहिए तथा पत्नी को भी पति के प्रति वफादारी दिखाना चाहिए ताकि असुरक्षित यौन संबंध से बचा जा सकें. साथ ही बताया गया कि खून को चढ़ाने से पहले खून की जांच अवश्य करना चाहिए. बिना जांचे, परखे खून नहीं चढ़ाना चाहिए.

जिससे हमलोग बीमारी से सुरक्षित रहे. गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण से पहले अपने खून की एचआइवी जांच जरूर करवा लेनी चाहिए ताकि आने वाले बच्चे संक्रमण से बच सकें. वहीं दल के सचिव सोना कुमारी ने एचआइवी के लक्षणों को गिनाते हुए बताया कि वजन का अचानक 10 प्रतिशत तक कम हो जाना, सुस्ती व थकान तथा बुखार का होना, लगातार दस्त का होना महत्वपूर्ण है.

सोमवार को ‘फौजी चाचा’, ‘मतकर मन को उदास’एवं ‘ मत बुझो अंजान’ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा बताया गया. नाटक का आयोजन गीत के माध्यम से की गयी. जिसमें दिनेश कुमार, सुभाष सिंह, राधागिरी, कोमल, पंकज, कृष्णा, प्रजापति एवं अनिल कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >