एएनएम की क्षमता विकास के लिए एमएनएमटी प्रशक्षिण शुरू

एएनएम की क्षमता विकास के लिए एमएनएमटी प्रशिक्षण शुरू -आपातकाल, मातृत्व व शिशु तत्परता की जानकारीफोटो 7 बीएएन 67 प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व 68 उपस्थित प्रशिक्षणार्थीप्रतिनिधि, कटोरिया रेफरल अस्पताल के सभाकक्ष में सोमवार को केयर इंडिया के तत्वावधान में एएमएएनटी के प्रशिक्षक सेमेस्ता गौरा (न्यू दिल्ली) व लिसा बनर्जी (कोलकाता) द्वारा प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ […]

एएनएम की क्षमता विकास के लिए एमएनएमटी प्रशिक्षण शुरू -आपातकाल, मातृत्व व शिशु तत्परता की जानकारीफोटो 7 बीएएन 67 प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व 68 उपस्थित प्रशिक्षणार्थीप्रतिनिधि, कटोरिया रेफरल अस्पताल के सभाकक्ष में सोमवार को केयर इंडिया के तत्वावधान में एएमएएनटी के प्रशिक्षक सेमेस्ता गौरा (न्यू दिल्ली) व लिसा बनर्जी (कोलकाता) द्वारा प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया़ जिसमें एएनएम व ए ग्रेड नर्स की क्षमता विकास के लिए उन्हें आपातकाल, मातृत्व व शिशु तत्परता (एएमएएमटी) से संबंधित जानकारी दी जा रही है़ गर्भवती माताओं को प्रसव के दौरान होने वाली परेशानी के विषय में एएनएम व ए ग्रेड नर्स को मोबाइल नर्स मेंटोरिंग टीम (एमएनएमटी) की भी जानकारी दी. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एएनएम व ए ग्रेड नर्स से भी सेवा के दौरान होने वाली परेशानी को चिह्नित कर उसके निदान के बारे में बताया. प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी इस विषय पर उन्मुखीकृत किया जायेगा़ ताकि स्वास्थ्यकर्मी व चिकित्सा पदाधिकारी का क्षमता विकसित हो सके़ मौके पर केयर इंडिया के मो राजा, चिकित्सक डाॅ दीपक भगत, डाॅ एसडी मंडल, डाॅ विनोद कुमार, एएनएम व ए ग्रेड प्रफुल्लित बागी, रीना कुमारी, गीता कुमारी, अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, उमा भारती, नीलम कुमारी, देवमनी कुमारी, किरण कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >