हत्या के बाद गांव में है तनाव की स्थिति
फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र के नगडीह गांव के पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा की हत्या के बाद मृतक महेंद्र पंजियारा एवं जगदीश पंजियारा के परिजनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, जगदीश पंजियारा पूरे परिवार घर छोड़ कर फरार हो गये है.एक दिन पहले आये थे अपराधी मृतक के परिजनों ने बताया कि जगदीश पंजियारा के बेटे का शादी गंगा पार अगवानी डुमरिया में हुई है. वहीं से कुछ अपराधी एक दिन पहले संध्या गांव आये थे.
उनके साथ जगदीश पंजियारा के पुत्र राजेश पंजियारा का समधी हरि यादव था. इन्हीं के साथ अन्य परिजन लोग थे, जिसने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों को नहीं था पुलिस का डर दिन दहाड़े मुख्य सड़क पर गोली मार कर हत्या करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग पुलिस के काम पर उंगली उठा रहे हैं.
कहते हैं कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है. दिन दहाड़े गोली मार कर की जाती है. अगर प्रशासन क्षेत्र में चौकसी बरते, तो इस तरह की घटना नहीं होगी. वर्षों पूर्व से है जमीन विवाद फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि कुछ जमीन खरीदारी पर दो पक्षों में वर्षों से विवाद था. इसमें 375/2014, 63/2015 एवं 157/2015 कांड संख्या दर्ज की गयी थी.
जिसमें कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भी भेज दिया गया था. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. मृतक के परिजन थाना पर आयेंगे. उसके बाद लिखित आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज कर अभियुक्त को पकड़ा जायेगा.
