भूमि विवाद को लेकर मारपीट

भूमि विवाद को लेकर मारपीट कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र के दोखही गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर सरयू यादव का ट्रैक्टर जामुन यादव ने रोक दिया.साथ ही सरयू यादव व उनके पुत्र के साथ मारपीट की. घटना के संबंध में पीड़ित सरयू यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर जामुन यादव सहित 11 लोगों […]

भूमि विवाद को लेकर मारपीट कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र के दोखही गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर सरयू यादव का ट्रैक्टर जामुन यादव ने रोक दिया.साथ ही सरयू यादव व उनके पुत्र के साथ मारपीट की. घटना के संबंध में पीड़ित सरयू यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर जामुन यादव सहित 11 लोगों को नामजद बनाया है. दिये गये आवेदन के अनुसार सूचक द्वारा बताया गया है कि सोमवार दोपहर उसका पुत्र खेत जोतकर घर आ रहा था. जामुन दास के घर के पास पहुंचते ही सभी आरोपी लाठी डंडा से लैस होकर ट्रैक्टर रोककर पुत्र के साथ मारपीट की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >