जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल फोटो 7 बांका 6 : जख्मी की तसवीर जयपुर. ओपी क्षेत्र के दुखनसार गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये. जिसमें ललिता देवी, धनंजय यादव, राजेंद्र यादव व चंद्रशेखर यादव शामिल है. ललिता […]

जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल फोटो 7 बांका 6 : जख्मी की तसवीर जयपुर. ओपी क्षेत्र के दुखनसार गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये. जिसमें ललिता देवी, धनंजय यादव, राजेंद्र यादव व चंद्रशेखर यादव शामिल है. ललिता देवी ने ओपी थाना में रविवार की देर रात्रि मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें 22 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ललिता देवी ने बताया कि 1995 से ही भूमि विवाद को लेकर कई बार मारपीट व लूट की घटना हो चुकी है, जिसका न्याय अभी तक नहीं मिल पाया है. दबंग गोतिया ने 10 एकड़ 52 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >